दही और गुड़ कब खाना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Mon 12th Dec 2022 : 09:30

खून की कमी को करे दूर

दही में गुड़ मिलाकर खाने से शरीर में खून की कमी दूर होती है। क्योंकि गुड़ में प्रचुर मात्रा में आयरन पाया जाता है, जो शरीर में खून की मात्रा को बढ़ाकर शरीर की कमजोरी को दूर करने में मदद करता है। दही में गुड़ मिलाकर खाने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं।

पाचन तंत्र को करे मजबूत

दही में गुड़ मिलाकर खाने से पेट हेल्दी रहता है। इसके सेवन से अपच, गैस और एसिडिटी की समस्या आसानी से दूर होती हैं। दही में गुड़ मिलाकर खाने से पेट फूलना आदि भी बंद होता है। दही पेट को ठंडा रखता है। वहीं गुड़ पाचन तंत्र को ठीक रखने में मदद करता हैं।

पीरियड्स के दर्द को करे कम

दही में मिलाकर गुड़ खाने से पीरियड्स के दर्द से छुटकारा मिलता हैं। इसके सेवन से पेट की ऐंठन दूर होती है और पीरियड्स क्रेम्प्स से भी छुटकारा मिलता है। दही और गुड़ खाने से शरीर लंबे समय तक हेल्दी रहता है। इसको खाने से पेट स्वस्थ रहता है।

वजन को करे कम

अगर आप लंबे समय से वजन कम करने के बारे में सोच रहे है, तो दही में गुड़ मिलाकर अवश्य सेवन करें। ऐसा करने से वजन कम होने के साथ शरीर भी हेल्दी होगा। इसको खाने से कमजोरी भी नहीं होगी। दही और गुड़ शरीर को फुर्तिला भी बनाता है।

सर्दी-जुकाम को करे ठीक

कई बार मौसम बदलने के साथ सर्दी-जुकाम की परेशानी काफी बढ़ जाती है। ऐसे में दही और गुड़ का सेवन सर्दी- जुकाम को ठीक करने के साथ मौसमी बीमारियों से भी आराम दिलाता हैं। दही और गुड़ के सेवन से शरीर गर्म रहता है और स्वस्थ भी रहता है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info